Breaking News
6bd86ef8 4c81 47db b025 0294ff89372a

शिव धनुष टुटते ही सियावर रामचंद्र की जय से गूंज उठा पांडाल

 

मीरजापुर। अहरौरा चौक बाजार में स्थित शंकर जी के मंदिर पर चल रहे श्री बाल रामलीला में धनुष यज्ञ और परशुराम लक्ष्मण संवाद का प्रभावी मंचन किया गया।6bd86ef8 4c81 47db b025 0294ff89372a

राजा जनक ने पुत्री सीता का भव्य स्वयंवर आयोजित किया। तमाम राजकुमारों ने स्वयंवर में आकर सीता से विवाह करने के लिए धनुष तोड़ने का प्रयास किया।

कोई शिवजी के भारी भरकम धनुष को हिला भी नहीं सका। इतने में जनक ही द्रवित हो उठे और कहने लगे कि लगा रहा है पृथ्वी वीरों से खाली हो गया है।

यह बात सुनकर लक्ष्मण जी क्रोधित हो जाते है और पल भर में प्रभु श्री राम द्वारा धनुष को तोड़ने की बात कहते हैं।विश्वामित्र से आज्ञा लेकर प्रभु श्री राम धनुष पर प्रत्यंचा खींचते और धनुष खंडित हो जाता हैं। इसके बाद प्रभु श्री राम को माता सीता वरमाला पहनाती है। लीला देख रहे भक्त जनों द्धारा पुष्प वर्षा की जाती है।49362915 8d99 40f0 9497 8493add2ddf2

सियावर रामचंद्र की जय के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठता है।इसके बाद परशुराम जी क्रोधित होकर आते हैं और धनुष तोड़ने को लेकर लक्ष्मण जी से उनका संवाद होता है।

इससे पूर्व रावण और बाणासुर के संवाद का जोरदार मंचन होता है। इस दौरान व्यास शिरिष चंद्र,अध्यक्ष कुमार आनंद,कामेश्वर, अश्वनी विकास ,सक्षम,आकाश,सोनू,सतीश,रौनक,धीरज, मोदनवाल,किशन,पुण्य,देव, सहित अन्य रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *