रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान
वेक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया
बीगोद -सोमवार को स्थानीय कोविड नियंत्रण सेन्टर बीगोद के क्षैत्र के प्रभारी वं राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य शैलेद्र पगारिया ने आमजन को कोविड टीकाकरण करवाने के लिए कस्बे के वार्डो मे प्रबुद्ध नागरिक , युवा पुरूष व आमजन को वैक्सीन लगाने हेतु प्रेरित किया।पगारिया वं बीएलओ टीम ने तीन दिन से विशेष अभियान चलाकर कोविड टीकाकरण करवाने के लिए प्रयास शुरू किया।पगारिया ने लोगो को समझाते हुए कहा कि आपके मन मे व्याप्त भय और शंका को निकाले।अफवाहों पर ध्यान न दे।
यहां कोविड टीके से किसी की मोत नही हुई। उन्होने कहा कि टीका लगाने से एम्युनिटी बढेगी।आपके शरीर मे व्याप्त किटाणुओं से लड़ने की क्षमता बढेगी।सरकार द्वारा फ्री लगाये जा रहे कोविड टीके लगवाये। लोगों से निवेदन करने कर टीके के महत्व को समझाया तो टीके लगवाने हेतु सहमति भी प्रकट की।कोविड टीकाकरण प्रेरक टीम के साथ स्थानीय न्यूज फ्लेश चेनल प्रतिनिधि ने भी आमजन को प्रेरित किया।
मौलाना अब्दुल वहाब ,हाजी अब्दुल करीम,ग्रामसंरपच पति मुस्तफा लुहार,सिराजुदीन गगराना वाला,पूर्व उपसंरपच इस्माइल ,अल्प संख्यक मोर्चा के आब्दुल कय्युम सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासीयों से चर्चा कर 45 से 59 वर्ष के लोगों को वैक्सीनेशन लगाने के लिए प्रेरित किया। / ( फोटो केप्सन– वैक्सीन के लिये गली मौहल्ला मे समझाते अधिकारी