Breaking News
00c0d744 4473 48b1 8ed7 4510296e2300

राज्य में राष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित:डीसी विक्रम सिंह

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि जिला में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली बच्चियों के लिए हरियाणा राज्य में राष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डीसी विक्रम सिंह ने आगे बताया कि आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30-11-2023 है।00c0d744 4473 48b1 8ed7 4510296e2300
यहां पर करें आवेदन पत्र जमा।
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि आवेदक नामांकन के लिए संपूर्ण बायोडाटा सहित किए गए सम्पूर्ण बायोडाटा सहित किये गए। योगदान की विस्तृत जानकारी के साथ नामांकन संबंधित उपायुक्त/जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला एवं बाल विकास विभाग,लेबर कोर्ट, कमरा नंबर 205 सेक्टर-12,फरीदाबाद के कार्यालय में अंतिम तिथि 30-11-2023 तक भेजे जा सकते हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर मंजु श्योरान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आवेदन करने के लिए योग्यताएं एवं शर्तें विभाग की वेबसाइट www.wcdhry.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है।

यह राशि और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। डॉक्टर मंजु श्योरान ने विस्तृत जानकारी देते हुए आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली बच्चियों के लिए दिए जाने वाले पुरस्कार निम्न प्रकार से हैं। बालिकाओं के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं और उपलब्धि हासिल करने वाली बालिकाओं का सम्मान खेल श्रेणी में: 11000/-प्रत्येक और प्रशस्ति पत्र,सांस्कृतिक श्रेणी में 11000/- प्रत्येक एवं प्रशस्ति पत्र, सामाजिक कार्य 11000/- प्रत्येक एवं प्रशस्ति पत्र,मीडिया एवं साहित्य 11000/-प्रत्येक एवं प्रशस्ति पत्र,बहादुरी के लिए 11000/-प्रत्येक और प्रशस्ति पत्र शामिल हैं।

इसी तरह अनुकरणीय उपलब्धियों में किसी भी विशेष/विकलांग बच्चों के लिए शिक्षा,संस्कृति जैसे क्षेत्र सामाजिक कार्य,मीडिया,बहादुरी आदि के लिए 11000/-प्रत्येक एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।हरियाणा में बाल देखभाल संस्थानों (सीसीआई) के बच्चों द्वारा शिक्षा,संस्कृति,सामाजिक कार्य,मीडिया,बहादुरी के लिए किसी भी क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि 11000/-प्रत्येक और प्रशस्ति पत्र शामिल हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *