Breaking News
03af337e cff3 4f5f b089 dc12d4547f1b

छठ पूजा से पहले पूर्वांचल समाज की बहनों को भेजा मां गंगा स्नान के लिए हरिद्वार:पूर्व मंत्री विपुल गोयल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने अपने सेक्टर-16 स्थित कार्यालय सागर सिनेमा से कार्तिक माह के पावन अवसर पर फरीदाबाद क्षेत्र के पटेल नगर स्लम एरिया की माताओं ओर बहनों को मां गंगा स्नान के लिए हरिद्वार तीर्थ यात्रा पर भेजा।

03af337e cff3 4f5f b089 dc12d4547f1b

विपुल गोयल ने बताया की छट पूजा से पहले महिलाएं गंगा जल ग्रहण कर पूजा अर्चना करती है ऐसी परम्परा वर्षो से चली आ रही है तो इसी वजह से छट पूजा से पहले पूर्वांचल समाज की माताओं ओर बहनों को मां गंगा स्नान के लिए भेजा गया है।

इससे पहले भी पूर्व मंत्री विपुल गोयल अब तक हजारों बसे तीर्थधामों पर अपने क्षेत्र से निशुल्क भेज चुके हैं और फरीदाबाद क्षेत्र की जनता को धार्मिक जगहों पर तीर्थ यात्राएं करवाने के लिए अभी भी हरिद्वार,शिरडी साईं धाम,वैष्णो देवी,पटना साहेब आदि जगहों पर निःशुल्क भेजा जा रहा है।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल यह सेवा काफी वर्षो से निशुल्क करवाते आ रहे है जोकि नमो तीर्थ यात्रा के नाम से जानी जाती है। इस बारे जब विपुल गोयल से बातचीत की तो उन्होंने बताया की कार्तिक का पावन महीना शुरु हो गया है ओर इस माह में मां गंगा स्नान का विशेष महत्व वेदों पुराणों में बताया गया है ओर वह स्वयं चाहते है की उनका क्षेत्र उनका परिवार है और इस नाते उनके परिवारिक लोग भी इसका लाभ ले ओर पुण्य के भागीदार बने।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि जाने वाले तीर्थ यात्रियों का रहने,खाने-पीने का पूरा प्रबन्ध उनकी तरफ से ही रहता है ओर जो भी व्यक्ति तीर्थ स्थानों पर जाना चाहता है वो उनके कार्यालय मे निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। पूर्व मंत्री ने सभी माताओं को भेजते हुए उनकी मंगल यात्रा की कामना की ओर लोगो से क्षेत्र की प्रगति ओर खुशहाली की कामना मां गंगा से करने के लिए कहा।

इस मौके पर पंडित मुकेश शास्त्री पूर्व चैयरमेन मार्केट कमेटी,नरेश नंबरदार निवर्तमान पार्षद नगर निगम,विजय शर्मा,बाबू खान,पंडित सुरेंद्र बबली,सुभाष भगत,सीमा भारद्वाज,दीपक शाक्य,पार्थ पाराशर,सोनू शर्मा,बंसी लाल,बलराज कुमार,संजय शाह व अन्य काफी लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *