Breaking News
d99c783c 7450 4661 b6a4 481baca0cc9e

आगमन सोसाइटी में आयोजित सुंदरकांड पाठ मे बतौर पहुंचे पूर्व मंत्री विपुल गोयल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल आज ग्रेटर फरीदाबाद के आगमन सोसाइटी सेक्टर-70 मे रामचरित मानस प्रेमिदल द्वारा गोवर्धन पर्व के उपलक्ष्य पर सुंदर कांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

d99c783c 7450 4661 b6a4 481baca0cc9e

इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने प्रभु राम दरबार के चरणों मे माथा टेक क्षेत्रवासियों की खुशहाली और उन्नति की कामना की और सोसाइटी के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना भी की और कार्यक्रम के बाद अपने हाथों से लोगों को भंडारे के प्रसाद का वितरण भी किया।

पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सभी लोगों कों गोवर्धन पर्व और भैया दूज की शुभकामनायें देते हुए कहा की दिवाली,गोवर्धन और भैया दूज हमारे मुख्य त्योहारों मे से हैं और समाज मे इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने जरूरी भी हैं क्योंकि हमारे तीज त्योहारों कों उत्सव के रूप मे मनाएंगे तो आने वाली युवा पीढ़ियों कों भी त्योहारों की संस्कृति का पता होगा।

इससे पहले आयोजनकर्ताओ ने पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल का फूल मालाओ के साथ साथ पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और मुख्य गेट से कार्यक्रम स्थल तक ढ़ोल नगाड़ो से लेकर गए। पूर्व मंत्री ने सभी कों उन्हें इतना प्यार और मान- सम्मान देने के लिए आभार भी प्रकट किया। इस कार्यक्रम मे सोसाइटी के प्रधान सुरेश गोयल,अनुराग जिंदल कोषाध्यक्ष,प्रवीण शर्मा,राकेश गोयल,ललित श्रीवास्तव,सुमित सचदेवा,आरती शर्मा,रचना जिंदल,तन्नू शर्मा,नीरज सरस्वत व पूजा सरस्वत व हजारों लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *