Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 27 at 10.45.28 AM

अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना महुआडीह का किया गया वार्षिक निरीक्षण

रिपोर्ट IBN NEWS देवरिया

आज दिनांक 26.05.2022 को अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री राजेश कुमार सोनकर द्वारा थाना महुआडीह का वार्षिक निरीक्षण किया गया, जहां पर अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा सशस्त्र गार्द की सलामी लेते हुए कार्यालय, बैरक, थानाध्यक्ष कक्ष, भोजनालय, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय एवं थाना परिसर का निरीक्षण किया गया तथा और भी बेहतर साफ-सफाई हेतु थानाध्यक्ष महुआडीह को निर्देशित किया गया। मालखाने का निरीक्षण करते हुए माल मुकदमाती का निस्तारण कराये जाने एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों, शस्त्रों की साफ सफाई का निरीक्षण कर संबन्धित को उनके रख रखाव आदि के संबन्ध में उचित दिशा निर्देश दिये गये।
थाने पर उपस्थित जनप्रतिनिधिगण, संभ्रान्त व्यक्ति एवं स्थानीय पत्रकार बन्धुओं के साथ बैठक कर थाना महुआडीह पुलिस के कार्यप्रणाली आदि के संबन्ध में उनसे फीडबैक लिया गया तथा जहां पर लोगों द्वारा थाना महुआडीह पुलिस की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा महुआडीह कस्बे एवं आस-पास के क्षेत्रों में सघन वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग हेतु थानाध्यक्ष महुआडीह को निर्देशित किया गया तथा यह भी कहा गया कि थाने पर आने वाले जनप्रतिनिधिगण, संभ्रान्त व्यक्ति एवं पत्रकार बन्धुओं के साथ-साथ कोई भी व्यक्ति थाने पर आता है तो उसे सम्मान दिया जाये तथा उनकी समस्याओं को ससम्मान सुनते हुए कार्यवाही की जाये। गर्मी के मौसम में थाने पर आने वाले लोगों के पानी पीने की समुचित व्यवस्था हो।
अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना महुआडीह पर ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी कर उनके कर्तव्यों के प्रति बोध कराते हुए बताया गया कि गॉव में कोई भी घटना घटित होने पर सर्वप्रथम आप को ही सूचना मिलती है, इसलिए आप पुलिस विभाग का एक अहम अंग है, इसके अतिरिक्त आप लोगों द्वारा अपने क्षेत्रों में गोपनीय रूप से सूचनाओं का संकलन कर अपने संबन्धित बीपीओ तथा उच्चाधिकरियों को भी अवगत करा सकते हैं एवं अपराध नियंत्रण में आप लोगों की विशेष भूमिका है। अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा समस्त ग्राम प्रहरियों से वार्ता करते हुए उनसे यह भी पूछा गया कि उनके फोन में उनका नम्बर है अथवा नहीं, जहां पर समस्त ग्राम प्रहरियों के फोन में उच्चाधिकारीगण के नम्बर होना पाया गया। तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा समस्त ग्राम प्रहरियों को साफा एवं टार्च का वितरण किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाने पर उपस्थित समस्त उप निरीक्षकगण, मुख्य आरक्षी, पुरूष/महिला बीपीओ के साथ गोष्ठी करते हुए बीपीओ को अपने क्षेत्र में जाकर जन चौपाल लगाने तथा लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण कराये जाने के संबन्ध में बताया गया, महिला बीपीओ को अपने अपने क्षेत्र में जाकर महिलाओं के साथ चौपाल लगाते हुए उनके साथ एक मैत्रिक व्यवहार बनाये जाने तथा सूचनाओं का संकलन किये जाने व मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन के संबन्ध में जागरूक किये जाने के संबन्ध में उचित दिशा निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त समस्त बीपीओ से उनके क्षेत्रान्तर्गत हिस्ट्रीशीटरों के निगरानी के संबन्ध में पूछ-तॉछ किया गया। उप निरीक्षकगण को निर्देश दिये गये कि किसी भी सूचना पर मौके पर पंहुच कर नियमानुसार कार्यवाही करें तथा किसी की समस्या सामने आने पर यदि उसकी समस्या किसी अन्य विभाग से भी संबन्धित हो तो उसे उचित राय दें तथा यथा संभव उसका मार्गदर्शन करते हुए उसकी समस्या के निस्तारण के संबन्ध में बताएं। ऐसा कदापि न करें कि पुलिस विभाग से किसी की समस्या का संबन्ध नहीं है तो उसपर कोई रूचि न लें। क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति कि कोई भी समस्या हो तो वह सर्वप्रथम पुलिस के पास एक उमीद से आता है।
अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाने के अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर आदि अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए संबन्धित को उचित दिशा निर्देश दिये गये।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *