ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर
मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना अंतर्गत मीरापुर में बिना सूचना दिए ब्लास्टिंग कर दी गई थी। तभी ब्लास्टिंग के पत्थर का टुकड़ा एक बुजुर्ग के पीठ पर उड़ गया।
जिससे बुजुर्ग घायल हो गया इसी दौरान ग्रामीणों ने पीवीआर खदान कर्मचारियों को घेरकर खूब हंगामा किया। घायल बुजुर्ग राजकुमार पुत्र स्वर्गीय बेचन (60) निवासी चिरैया, मीरापुर को पीवीआर खननकर्ताओं ने अहरौरा सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी प्रारभिक उपचार कराकर सुरक्षित घर लाया गया।