Breaking News

इलाहाबाद: बीते आठ घंटे में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत, 6 लोग घायल

 

बीते आठ घंटे में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत, 6 लोग घायल
इलाहाबाद- जनपद में बीते आठ घंटे के दौरान हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए है। पहली घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह हुई।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के मलाक बलऊ गांव के समीप सोमवार की सुबह ट्रक व कन्टेनर के बीच हुई भिड़न्त में कन्टेनर चालक चन्दन 32वर्ष पुत्र ध्रुव सिंह निवासी दुइया गांव थाना चम्पारन हजारीबाग झारखण्ड की मौके पर मौत हो गई। हादसे में मृतक का चचेरा भाई रंजीत सिंह निवासी उपरोक्त और अविनाश एवं ट्रक चालक मुन्ना यादव 32वर्ष निवासी कौशाम्बी और इसका खलासी आशीष 22 वर्ष निवासी कौशाम्बी घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे इलाहाबाद से लखनऊ के लिए जा रहा ट्रक और फतेहपुर से किसी कम्पनी से राख लोडकर बोकरो के लिए जा कन्टेनर अचानक नवाबगंज के मलाक बलऊ गांव के पास भिड़ गई।

हादसे के दौरान एक बाइक चालक नीरज 26वर्ष निवासी उल्दा महेशगंज नवाबगंज भी घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किया। उक्त घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि चन्दन कन्टेनर चलाकर दो पुत्र एवं पत्नी काजल का भरण पोषण करता था। वह दो भाइयों में बड़ा था।

दूसरी घटना उतरांव थाना क्षेत्र में इनायत पट्टी गांव के समीप सोमवार दोपहर किसी चार पहिया वाहन की टक्कर बाइक सवार महिला मनरानी देवी 45 पत्नी राम सुचित निवासी आरा कला थाना उतरांव की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक उसका बेटा महेन्द्र चला रहा था जो मामूली रूप से जख्मी हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किया।
घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मृतका के बेटे महेन्द्र ने बताया कि आज सुबह घर से मां लेकर सराय इनायत दर्शन करने के लिए गये थे, वापस लौटते समय किसी कार ने टक्कर मार दी और निकल गई। मृतका के दो बेटे और एक बेटी है। उसके दोनों बेटे मुम्बई में रहते है। महेन्द्र 15 दिन पूर्व अवकाश लेकर घर आया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *