Breaking News

इलाहाबाद: विषैले जन्तू के डसने से किसान की गई जान

 

 

विषैले जन्तू के डसने से किसान की गई जान
इलाहाबाद– करछना थाना क्षेत्र के बरदहा गांव में सोमवार की सुबह खेत में काम करने गये एक किसान की किसी विषैले जन्तु के डसने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किया।

करछना के बरदहा गांव निवासी ननकऊ भारतीय 35वर्ष पुत्र कृष्णा भारतीय खेती करके किसी तरह दो बेटियों एवं पत्नी सीमा का किसी तरह भरण-पोषण करता था। वह दो भाइयों में जेष्ठ था। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह वह खेत की देखरेख करने के लिए घर से गया। खेत में अचानक किसी जहरीले जन्तु उसे काट लिया। वह वहां से चीखता चिल्लाता घर पहुंचा तो परिवार के लोग पहले झाड़-फूक के चक्कर में फंस गये और जब उसकी हालत विगड़ी तो नजदीकी अस्पताल ले गये। जहां उसकी कुछ देरबाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *