Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 30 at 17.21.14

किसान हितेषी योजनाओं का लाभ सभी किसानों को प्राप्त हो

 

रिपोर्टर – मनीष दवे

जालोर :- सायला चौधरी समाज छात्रावास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के गौरवमय 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा किसान मोर्चा जालोर द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया।

जिसमे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रानीवाड़ा के विधायक नारायणसिंह देवल, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री चेलाराम सारण, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष खीमाराम चौधरी, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश यादव किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री घेवरराम बिश्नोई, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित किसान मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष दिलीप कुमावत किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी गोरी कुमावत किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुंखाराम राजपुरोहित को अध्यक्षता में आयोजित की गयी।

किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री चेलाराम सारण ने गहलोत सरकार को किसान विरोधी बताया। और किसान मोर्चा सम्मेलन को संबोधित पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो आंदोलन भटक गया है। इनको देश के किसानों का कोई समर्थन नहीं है।

प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल ने कहा कि भाजपा सदैव किसान हितेषी रही है समय समय पर किसानों के लिये कल्याणकारी योजनाएं लायी है जैसे कि किसान सम्मान निधि योजना । पूर्व में यूरिया की किल्लत सदैव रहती थी परंतु अब भाजपा सरकार आने से यूरिया के कीमतों में स्थिरता आयी है साथ ही पर्याप्त उप्लब्धता भी आयी है।

मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमाराम चौधरी ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा मंडियों को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रदेश किसान मोर्चा महामंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आजादी के बाद पहली बार कृषि सुधारों की प्रक्रिया को बढ़ाकर छोटे व मध्यम किसानों की चिंता करके उनके हित में कानून बनाया है। इससे देश के मध्यम व छोटे किसानों को भी अव योजनाओं का लाभ मिलेगा।

 

इस दौरान रायपुर पूर्व प्रधान जीवनसिंह बासिया भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ रमेश राणा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मेहबूब खां मंगलसिंह सिराणा सायला पूर्व प्रधान जबरसिंह तुरा बंशीधर महेश्वरी युवा मोर्चा जिला महामंत्री सुरेश राजपुरोहित कालूसिंह राजपुरोहित सायला मंडल अध्यक्ष केवदाराम चौधरी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पदमाराम चौधरी भीमसिंह बावतरा उदयसिंह नाथूसिंह तिखी दुर्गाराम चौधरी मोहब्बतसिंह गुंदाऊ अनोपसिंह सामुजा चेनराज चौधरी परमवीरसिंह भाटी पहाड़सिंह राव बोरली मुकेश राजपुरोहित जोगेश सेन भगवानाराम बिश्नोई सवाईसिंह दिनेश पुरोहित रमेश सेन कृष्ण कुमार देवासी हीरालाल मांगीलाल राव पोसाराम प्रजापत नरेगा राम चौधरी उत्तम गर्ग डायाराम माधाराम अर्जुन हीरागर ऊगमसिंह कोलर हेमसिंह आनंद चौधरी सुरेश वैष्णव जिला परिषद सदस्य हरीश राणावत भोपालसिंह समस्त भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *