मीरजापुर से रिपोर्ट — टीम IBN24x7News
मीरजापुर।
जनपद मीरजापुर की अहरौरा पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफलतापूर्वक खुलासा कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी नक्सल मनीष कुमार मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है।
घटना 23 सितंबर की है, जब वादी ओमप्रकाश पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी कन्हईपुर थाना अहरौरा ने अपने निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी हो जाने की लिखित तहरीर दी थी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
पुलिस को 17 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक ग्राम घाटमपुर में खेत में बने कमरे में चोरी का माल छिपाकर रखे हैं। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक सदानन्द सिंह, उपनिरीक्षक मुनिराम यादव व कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार चोरों की पहचान —
1️⃣ लवकुश पटेल (21 वर्ष) पुत्र राजधन पटेल निवासी ग्राम मोहरपुर,
2️⃣ अमरजीत सिंह (21 वर्ष) पुत्र निगम सिंह निवासी ग्राम मोहरपुर,
3️⃣ रिंकू उर्फ पतालू पटेल (22 वर्ष) पुत्र कमला सिंह निवासी ग्राम घाटमपुर थाना अहरौरा — के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके कब्जे से बरामद किया —
-
ब्लूटूथ (MAK POWER 30 पीस)
-
डाटा केबल (MAK POWER TYPE-C 57 पीस)
-
सिलिंग फैन (3 पीस)
-
सिलाई मशीन (NOVEL)
-
इन्वर्टर व बैटरी (LUMINOUS)
-
सोलर पैनल (TOPSUN ENERGY LTD 1000W)
-
विभिन्न स्टील आइटम और ₹7100 नगद
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 14 सितंबर को कन्हईपुर में निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी और सामान को वाराणसी में बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
एडिशनल एसपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से अमरजीत सिंह पर पहले से भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है।