Breaking News

अहरौरा ( मीरजापुर ): न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन
अहरौरा ( मीरजापुर ) जमालपुर विकास खण्ड कें रोशनहर न्याय पंचायत की खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय महमूदपुर पर किया गया । प्रतियोगिता में आल ओवर चैम्पियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानिकपुर रहा दूसरा स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय महमूदपुर को मिला । खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जसवा गांव की ग्राम प्रधान एव महुली ग्राम पंचायत कें ग्राम प्रधान रणजीत यादव , न्याय पंचायत समन्यवक अरविन्द कुमार त्रिपाठी ने सयुक्त रूप से मां सरस्वती कें चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया । प्रतियोगिता में बच्चों कें दौड़ , कुश्ती , ऊंची कूद , लम्बी कूद बालक बालिका वर्ग प्राथमिक एव पूर्व माध्यमिक का आयोजन हुआ ।
जिसमे 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मोनू कुमारी , रामपुर , प्रथम ,व नीरज महमूद पुर दुतीय रहा , 100 मीटर में मनीष मानिकपुर प्रथम , एव अरविन्द महमूद पुर दुतीय रहा , 200 मीटर दौड़ में मोनू रामपुर प्रथम एव नीरज महमूद पुर दुतीय रहे । बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में गुड़िया महमूद पुर प्रथम एव संगीता रोशनहर दुतीय रही । 100 मीटर दौड़ में संदीपा कुमारी रोशनहर प्रथम एव प्रियंका कुमारी रामपुर दुतीय रही ।
डिसकस थ्रो में कौशल महमूद पुर प्रथम एव अरविन्द महमूद पुर दुसरे स्थान पर रहे । वही पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या अहरौरा , महमुदपुर एव प्राथमिक विद्यालय रोशनहर कें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । अंत में बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया । इस अवसर पर अवकाश प्राप्त शिक्षक मुन्नर सिंह , रामचन्द्र यादव , जितेन्द्र बहादुर सिंह , अब्दुल हमीद , अब्दुल कयूम , आनंद गुप्त , विवेक चौरसिया , अनिल सिंह , रेखा देवी , पुष्पा देवी , क्षमा देवी , सुषमा देवी , शशिलता सिंह , प्रियंका सिंह संगीता कुमारी , शिवेश श्रीवास्तव , मनोज कुमार , सहित न्याय पंचायत कें अध्यापक अध्यापिका अनुदेशक परिचारक उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट हरि किशन अग्रहरि ibn24x7news मिर्जापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *