Breaking News

बगहा:- नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा, दीप महायज्ञ झंडोतोलन व मंगल कलश शोभा यात्रा के साथ ही भव्य शुभारंभ

बगहा:-  नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा, दीप महायज्ञ झंडोतोलन व मंगल कलश शोभा यात्रा के साथ ही भव्य शुभारंभ
बगहा:-शांतिकुंज हरिद्वार तत्वाधान में अखिल विश्व गायत्री परिवार के संरक्षण द्वारा बगहा नगर के शास्त्री नगर वार्ड नंबर 14 में आयोजित चार दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा,सहस्त्र वेदी दीप महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार के दिन कार्यक्रम के संचालक शारदा प्रसाद द्वारा झंडोतोलन किया गया।ततपश्चात 251 कन्याओं व महिलाओं द्वारा भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। गाजे-बाजे के बीच निकली कलश यात्रा मेंश्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा है। चारों ओर जयघोष की गूंज ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
मंगल कलश यात्रा की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गई थी। दोपहर होते-होते यज्ञ स्थल पर महिलाओं एवं पुरुषों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मंगल कलश यात्रा मुख्य मार्ग एनएच 727 से गंडक नदी के तट पर पहुंची। जहां बेतिया से पधारे परिवाचक पंडित अयक कुमार तिवारी ने मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया।ततपश्चात कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर वापस पहुंची, जहां विधि विधान के साथ आरती कर कलश को स्थापित किया गया।
नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा, दीप महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। मौके पर कलश शोभा यात्रा में लक्ष्मी प्रसाद,उमा,श्यामसुंदर प्रसाद, कृष्ण प्रसाद,केदारनाथ प्रसाद,विश्व हिन्दू परिषद से प्रिंस पाठक,विशाल पांडेय,बजरंग दल के जिला संयोजक रिपुंजय यादव,नगर सह संयोजक सोनू गुप्ता समेत गायत्री परिवार के लोगों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु सम्मिलित रहे।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *