Breaking News
IMG 20211215 163639

सिसवा विधान सभा के पूर्व विधायक व राज्य मंत्री शिवेन्द्र सिंह के आज भाजपा में शामिल होने के बाद सिसवा विधान सभा से भाजपा का कौन होगा उम्मीदार?चर्चाओं का बाजार गर्म

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार-महराजगंज
जनपद महराजगंज के सिसवा विधान सभा के पूर्व विधायक शिवेन्द्र सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद इस विधान सभा क्षेत्र में भाजपा को जहां मजबूती मिलेगी वही अब किसको टिकट मिलेगा यह चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि यहां से पार्टी के तमाम नेता भाजपा से उम्मीदवारी का दावा ठोक रहे है।

बताते चले कि सिसवा विधान सभा से पिछले चुनाव में भाजपा से प्रेमसागर पटेल विधायक चुने गये लेकिन आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा से टिकट की दावेदारी करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है ऐसे में जहां कई दावेदार लगातार लोगों से जनसम्पर्क कर रहे है और टिकट पक्का होने का दावा कर रहे है वही शिवेन्द्र सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद टिकट का क्या होगा?

टिकट वर्तमान विधायक को मिलेगी या कटेगी और कटेगी तो फिर दावेदारी में कौन आगे है?यह जनता में चर्चा का विषय बन गया है। वैसे इतना तो तय है कि पूर्व विधायक शिवेन्द सिंह के भाजपा में शामिल होने से सिसवा विधान सभा में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा और मजबूती भी मिलेगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *