Breaking News

48 घंटे बीत जाने केपानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन का चालान बाद भी बहाल नहीं हुई राय गंज की विद्युत व्यवस्था

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

29/06/2021 मवई अयोध्या – मवई थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम खरिका मजरे सैदपुर गांव में पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के तीन लोगों को थाने पकड़ लाई और शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।

सैदपुर चौकी प्रभारी विनय यादव के मुताबिक खरिका गांव निवासी राजेन्द्र कुमार व शिव बहादुर के बीच रविवार को नाली के पानी की निकासी को लेकर पहले तो कहा सुनी हुई और विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।मारपीट की सूचना मिलते ही सैदपुर चौकी प्रभारी व आरक्षी मंकेश्चर गिरी ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि इस मामले में प्रथम पक्ष के शिव बहादुर व द्वितीय पक्ष के अजय कुमार व विजय कुमार का शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान किया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *