Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु एडवोकेट्स की मीटिंग संपन्न

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेंद्र सहू की अध्यक्षता में भीनमाल मुख्यालय पर 09 मार्च, 2024 (द्वितीय शनिवार) को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफल बनाने को लेकर एडवोकेट्स के साथ विचार-विमर्श हेतु मीटिंग का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अपर जिला न्यायाधीश ने एडवोकेट्स का आह्वान किया कि राजीनामा योग्य प्रकरणों में एडवोकेट अपने-अपने पक्षकारान को विवादों के आपसी सद्भाव एवं सहमति से शीघ्र निस्तारण हेतु मोटिवेट करें, समझाएं ताकि लोक अदालत में अधिकाधिक पक्षकारों के विवादों का निस्तारण हो एवं पक्षकारों में आपसी सद्भाव बना रहे।

IMG 20240215 WA0008

अपर जिला न्यायाधीश सहू ने एम ए सी टी कैसेज में विशेषकर इंश्योरेंस कंपनियों के एडवोकेट्स को सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में बिना ज्यादा विलम्ब किए पीड़ितों को विधिक राहत पहुंचाने में मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत मंच के माध्यम से सहभागी बनने की बात कही। बैठक में अध्यक्ष बार एसोसिएशन भंवरपालसिंह रोहिन, एडवोकेट त्रिलोकचंद मेहता, जोधाराम देवासी अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *