Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 03 at 11.59.03 PM

नौसढ़ बंधे को लेकर प्रशासन अलर्ट, रात्रि में बंधे की सुरक्षा के लिये लाइट लगाई

सन 1998 में वर्तमान नौसढ़ चौकी के पास के बंधे से पानी ओवर फ्लो होकर कटा था बंधा

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर गांव से लेकर शहर तक के लोग परेशान है। गीडा थाना अंतर्गत वर्तमान नौसढ़ चौकी के पास सन 1998 में 2 जगह पानी ओवर फ्लो होकर रोड पर बहने लगा था और धीरे धीरे इस जगह पर लगभग 100 फ़ीट गहरा गढ़ा हो गया था और आमजनमानस को काफी नुकसान हुआ था। लेकिन इस बार जिला प्रशासन नौसढ़ बंधे को लेकर काफी सक्रिय है। क्योंकि की समय रहते बाढ़ आने के दौरान कटे स्थानों पर मिट्टी डालने,मिट्टी भारी बोरियों एडवांस में भरकर रखने का काम किया है साथ ही आपात स्तिथि के लिये अतिरिक्त मिट्टी उपलब्ध है साथ प्रशासन द्वारा रात में बंधे की सुरक्षा के लिये नौसढ़ चौकी से महेंद्रा एजेंसी तक बंधे पर लाइट की व्यवस्था कर रखा है। साथ ही उसी बंधे पर महेंद्रा एजेंसी से हरैया चौराहे के पहले कुछ दूरी तक बंधे पर काफी बड़े बड़े घासफूस और पेड़ पौधे है इस जगह को भी प्रशासन को सुधि लेनी चाहिए।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *