Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 18 at 10.17.30 PM

डोजियर तैयार कर भू माफियाओं पर किया जाएगा कार्रवाई- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर कुलदीप मीना के नेतृत्व में सदर तहसील प्रशासन भू माफियाओं का डोजियर तैयार कर भू माफियाओं को किया जा रहा चिन्हित विगत दिनों मुख्यमंत्री के गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान जनता दर्शन में भू माफियाओं की शिकायत अत्यधिक पहुंचने से प्रशासन को मुख्यमंत्री की खरी खोटी सुननी पड़ी थी जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने संबंधित एसडीएम व तहसीलदार को भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था उसी कड़ी को अमलीजामा पहनाते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर कुलदीप मीना ने भू माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए तहसील सभागार में बैठक कर भू माफियाओं की कुंडली डोजियर तैयार कर कार्रवाई करने का निर्देश तहसीलदार नायब तहसीलदार कानूनगो को दिया संबंधित अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए लेखपालों की मदद से 35 भूमाफिया की डोजियर तैयार कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना को प्रेषित अभी इन भू माफियाओं के ऊपर तहसील सदर प्रशासन राष्ट्रपति महोदय के कार्यक्रम के बाद बड़ी कार्रवाई कर कमर तोड़ने की तैयारी कर ली है जिससे आगे भू माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से गरीब भोले भाले जनता की संपत्तियो पर अपना कब्जा जमाने के लिए एक बार सोचे को मजबूर होना पड़े।जिलाधिकारी के निर्देश पर भूमाफिया अभियान के तहत सदर तहसील प्रशासन द्वारा 35 बड़े भू-माफिया को चिह्नित किया गया है सरकारी भूमि व गरीबों की सम्पत्तियों पर अवैध कब्जा जमाये हुये है उसे ध्वस्त किया जाएगा। इसमें जो खर्च आएगा, उसकी वसूली भू-राजस्व की भांति की जाएगी। इसके साथ ही बड़े-भूमाफियाओं के खिलाफ एफआइआए दर्ज करा कर उन्हें जेल भेजने का काम किया जायेगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *