Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 22 at 7.55.19 PM

लूट के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़िहान पुलिस द्वारा लूट के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 05.10.2021 को थाना मड़िहान क्षेत्रान्तर्गत दांती ग्राम निवासी रंजीत कुमार गौतम द्वारा थाना स्थानीय पर अज्ञात के विरूद्ध वादी के पिता बृजलाल को मार पीटकर 35 राशि बकरियों को ले जाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

थाना मड़िहान पर पंजीकृत उक्त अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्तो की गिरफ्तार की जा चुकी है, उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 22.11.2021 को उ0नि0 रमेश प्रसाद मय हमराह हे0का0 मूलचन्द्र वर्मा व का0 रमांशकर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर कलवारी तिराहे के पास से अभियुक्त अंसार अहमद उर्फ बबुनी पुत्र सत्तार अहमद निवासी बरबढ़ थाना बरबढ़ जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक अदद मोबाइल व ₹ 2100.00/- नगद बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त अंसार अहमद उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *