Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 22 at 7.25.20 PM

नेता जी के जन्मदिवस पर वरिष्ठ समाजवादियों को सामाजिक पुरोधा सम्मान

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

बरेली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संरक्षक जननायक माननीय श्री मुलायम सिंह यादव जी का जन्मदिवस पुराने समाजवादी पुरोधाओं का सम्मान करके मनाया गया। समाजवादी पार्टी के उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डा. पवन सक्सेना बरेली सपा प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी पूर्व ब्लाक प्रमुख आदेश सिंह यादव गुड्डू की ओर से पार्टी के बुजुर्ग समाजवादी नेता, जिन्होंने माननीय मुलायम सिंह यादव जी के साथ लंबे समय काम किया, उनके घरों पर जाकर उनको सामाजिक पुरोधा सम्मान दिया ।

पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रोफेसर जाहिद खान साहब, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री कदीर अहमद साहब, वरिष्ठ समाजवादी नेता लल्लू सिंह यादव जी, वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री बदन सिंह यादव जी तथा वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री महेश पांडे जी को समाजवादी पुरोधा सम्मान से सम्मानित किया गया। सभी को फूल माला डालकर तथा शाल पहनाकर वअभिनंदन पत्र देकर स्वागत सत्कार किया गया । इस अवसर पर उद्धमी एवं पत्रकार डॉ राजेश शर्मा, श्री आशीष जौहरी महानगर सचिव सम्युन खान, भुवनेश यादव प्रधान, महानगर उपाध्यक्ष इशरफील राशिमी, सैयद आजम अली,. सैयद अलमान अली समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस अवसर पर समाजवादी पुरोधा वरिष्ठ समाजवादी नेताओं ने माननीय मुलायम सिंह यादव जी के साथ बिताए गए अपने यादगार क्षणों को याद किया तथा कई प्रेरणादायक किस्से भी सुनाए । साथ ही नई पीढ़ी के समाजवादियों को जनहित के लिए के लिए संघर्ष करने तथा सेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *