Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 05 at 9.12.30 PM

मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की राज्य कार्यकारिणी में अबसार अहमद प्रदेश सचिव के पद पर नामित

मुदस्सिर हुसैन।। IBN NEWS

विधानसभा सहित जिले के सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की खुशी

मवई अयोध्या – समाजवादी पार्टी ने रूदौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भेलसर निवासी युवा नेता अबसार अहमद उर्फ मुशीर को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया है।
उन्हें इस पद पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने मनोनीत किया है। विधानसभा सहित जिले के सपाइयों ने उनके मनोनयन पर हर्ष जताया है।
कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किये जाने पर पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रूश्दी मियाँ, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अली, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा पूर्व सदस्य क्षेत्र पंचायत व वारिष्ट सपा नेता निवासी भेलसर शब्बीर अहमद, पूर्व प्रधान शबूर अख्तर सब्बू , कमलेश लोधी पूर्व प्रधान, नफीस सुल्तान जिला सचिव युवजन सभा, नियाज अहमद पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य, अदनान, जुम्मन, फैसल, नेवाज कन्नोजिया, अशोक कुमार, अनवर शादाब, असीम अख्तर, निहाल अख्तर, इरशाद अहमद, शाहिद, चाँद बाबू, मोसूफ, वकार अहमद, अमलेश वर्मा, मो अली भावी प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र रूदौली, विनोद लोधी, असगर अली जिला पंचयत सदस्य, मुकिम बी डी सी, शफीक अहमद, सोनू व दानिश ने खुशी व्यक्ति की है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *