Breaking News

यूपी के गाजीपुर मे ABP गंगा के नवनियुक्त स्ट्रिगर ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ब्यूरो रिपोर्ट राकेश पाण्डेय IBN NEWS गाजीपुर

सूचना आफिस के सामने हुई पत्रकार की पिटाई.पिछले महीने नगरपालिका कर्मियो ने पीटा था. जिसकी शिकायत हर बार की तरह पत्रकार एशोसिएशन के लोग डीएम से कर चुके है. लेकिन डीएम भी मौन ही रहे. यह घाव अभी भर ही रहा था कि इस बार सहयोगी ने ही कचहरी मे ही नौवा गोल्ड मेडल दे दिया.

जिले के सात विभागो मे अपनी हनक दिखा चुके है अनिल कुमार

इसके पूर्व रोडवेज परिसर, विकास भवन, जिला पंचायत, सीडियो आफिस, पीडब्ल्यूडी, मालगोदाम स्थित विद्यालय के संचालक पत्रकार साहब को सम्मानित (पीट) कर चुके है. जब वह जी न्यूज मे थे.जी न्यूज मे रहकर 7 बार पिट चुके पत्रकार एशोसिएशन के सदस्य अनिल कुमार को मार्च मे मिली थी एबीपी न्यूज़ की कमान. अप्रैल मे ही पालिका कर्मियो ने पीट दिया. तब अपने सहयोगियों को लेकर डीएम तक गये लेकिन डीएम ने जब इनकी पिटाई का रिकॉर्ड देखा तो दंग रह गये. कारवाई नही हो पाई.
गुरू वार को पिटने के बाद 9 बार पिटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया है.

9 बार लात खाने वाले इस सम्मानित पत्रकार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए नामित करने की आवश्यकता है

देश के सभी पत्रकार भाइयो से निवेदन है कि ऐसे सम्मानित भाई को एबीपी न्यूज़ द्वारा सम्मानित कर पत्रकारिता मे स्थापित करने की कोशिश का नमन करना चाहिए. इसी सोच के चलते देश का चौथा स्तम्भ दागदार हो रहा है.

सहयोगी ने ही साहब को दिया करारा जबाब

साहब को कालर से पकड औकात बताने वाले सहयोगी का कहना है कि मुझे अनिल की ओछी हरकतों से मजबूर होकर ऐसा सबक सिखाना पडा है.गाजीपुर पत्रकार एशोसिएशन के फाउंडर मेम्बर की लगातार पिटाई और समाज विरोधी कृत्यो के चलते संगठन पर भी सवालिया निशान लग रहे है. बावजूद इसके संगठन कडी कार्रवाई के बजाय साहब को बचाने और सम्मानित कराने का नया रास्ता ढूंढ रहा है.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *