Breaking News

56 कोरोना पॉजीटिव मरीज,आज हो जाऐगा मरीजो का आंकडा 400 के पार: लॉकडाउन में लॉक होगा कोरोना

 

रिपोर्ट विजय कुमार भोला IBN NEWS शिवपुरी, ग्वालियर (मध्यप्रदेश )

शिवपुरी। जिले में कोरोना का ग्राफ प्रतिदिन बढ रहा है,9 अप्रैल के दिन आई जिले की कोविड 19 की जांचो में शिवपुरी जिले के 56 मरीज पॉजीटिव आए हैं,वही शुक्रवार को 44 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर गए हैं। इसके बाबजूद भी जिले में 348 एक्टिव केस है।

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को हेल्थ बुलेटिन जारी किया है जिसमें 492 सैंपल टेस्ट में 56 पॉजीटिव हैं। मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 51 और रेपिड में 5 कोरोना मरीज सामने आए हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4531 हो गई है। शुक्रवार को 44 मरीज स्वस्थ हो जाने से अब तक कुल 4153 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। हॉस्पिटल आइसोलेशन में 266 मरीजों को रखा है और आईसीयू में 19 मरीजों को भर्ती रखा गया है।

आरटीपीसीआर पॉजिटिविटी रेट 16.29% है और रेपिड में 2.79% रही है। शुक्रवार को 44 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अप्रैल के 9 दिन में 397 मरीज मिल चुके हैं। आज 10 अप्रैल शनिवार के दिन 525 मरीजो की कोविड 19 की जांच रिर्पोट देर शाम तक आऐंगी। जिसमें 10 प्रतिशत के आसपास मरीज पॉजीटिव होने की संभावना हैं।

आज शिवपुरी में कोरोना पॉजीटिव मरीजो का आंकडा 400 के पार हो जाऐगा। जिले में सक्रंमण की चैन को तोडने के लिए लॉकडाउन किया गया हैं,अब सवाल बनता है कि क्या लॉकडाउन से कोरोना लॉक हो सकेगा।

संक्रमित क्षेत्रों से आने वालों को सूचना देना जरूरी
सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम, कोविड कमांड सेंटर 07492-1075 और 07492-230700 पर देना जरूरी होगा। स्वयं कोरोना स्टेट भी कराना होगा। बता दें कि शिवपुरी जिले के लोग इंदौर, भोपाल, दिल्ली, मुंबई सहित विदेशों में रहते हैं।

यहां होली के त्योहार पर अिधक संख्या में लोग आए थे। इसके बाद से संक्रमण की दर लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब भोपाल, इंदौर, महाराष्ट्र सहित अिधक संक्रमित प्रदेशों से लोटने वालों को प्रशासन को सूचना देना जरूरी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *