मनीष दवे IBN NEWS
भीनमाल ;- निकटवर्ती सुन्धा माताजी मंदिर में श्रीमारु लोहार युवा संगठन द्वारा दो दिवसीय महाजागरण समारोह का आयोजन हरवर्ष की भाँति इस वर्ष भी दिनांक 26 शुक्रवार व 27 शनिवार को सुधा पर्वत पर आयोजीत हुआ । जिसमें लोहार बाबु लाल सोलंकी दासपा ने जानकारी दी कि महा जागरण में श्रीमारु लोहार युवा संगठन द्वारा दिनांक 26 शुक्रवार को भव्य भजन संध्या समारोह सम्पन्न हुआ, भजन कलाकार समाज के प्रकाश थुर , मफाराम , अर्जुन , जेरण अर्जुर कातरला ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी !
वही दूसरे दिन दिनांक 27 शनिवार को समाज विकास व वार्षिक आय-व्यय का लेखा शोखा समान को दिया गया। समारोह में बाबूलाल सोलंकी दासपा , अजयभाई , ईश्वरलाल रेवतडा , ‘देशाराम विराणा , आसाराम धावसा, भवर गजीपुरा , कालूराम नून सहित सैकड़ो समाज बंदूओ ने भाग लिया.