Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 16 at 09.45.16

फैजाबाद बार के चुनाव में अध्यक्ष समेत कुल 14 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन 

 

अयोध्या रिपोर्टर कामता शर्मा

अयोध्या बार एसोसिएशन फैजाबाद के वार्षिक चुनाव में नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष व 13 अन्य प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ अपना अपना नामांकन चुनाव अधिकारी के समक्ष दाखिल किया ।वैसे तो बार एसोसिएशन के चुनाव की गहमा गहमी बीते 15-20 दिनों से काफी तेज हो गई थी परंतु चुनाव की रणभेरी बजने का गुरुवार का प्रथम दिन रहा। सभी प्रत्याशी अपना अपना प्रचार कचहरी परिसर में दिनभर करते नजर आए।

चुनाव अधिकारी योगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी के अनुसार चुनाव के नामांकन के पहले दिन 14 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन विभिन्न पदों के लिए किया है । गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन सुशील कुमार चौबे ने किया है । सबसे ज्यादा महामंत्री पद के लिए 5 नामांकन किए गए हैं जिसमें ज्ञानेश चंद्र पांडे  महेंद्र कुमार दुबे  राजेश कुमार पांडे  सूर्य नारायण सिंह एवं विपिन कुमार मिश्रा ने अपना-अपना नामांकन फार्म दाखिल किया तो उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कुमार सिंह संयुक्त मंत्री प्रथम पद के लिए राजेश कुमार तिवारी एवं सूर्य लाल तो संयुक्त मंत्री द्वितीय के लिए दिनेश कुमार उपाध्याय ने नामांकन किया है। बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पद के लिए हरि प्रसाद तिवारी कार्यकारिणी ए के पद पर संतोष कुमार मिश्रा बी के लिए विनय कुमार सिंह तथा सी के लिए उपेंद्र कुमार मिश्रा ने नामांकन किया है। नामांकन प्रक्रिया 17 जुलाई तक चलेगी तत्पश्चात 18 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261027 WA0003

देवरिया – किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने पर दिया जोर

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *