Breaking News
Screenshot 20221013 184252 1

पारस बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। सराफ ट्रेडिंग कंपनी गांधीनगर गोलघर द्वारा पारस बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ द्वारा उत्पादित जैविक उर्वरक सल्फर माइक्रो न्यूट्रिएंट्स एवं हरियाली गोल्ड के विक्रय प्रोत्साहन हेतु फुटकर उर्वरक विक्रेताओं एवं कृषि की संगोष्ठी आयोजित किया गया। जिसमें लकी ड्रा से निकले विभिन्न पुरस्कारों जैसे टीवी फ्रिज मोबाइल कूलर एवं मोटरसाइकिल के साथ समस्त उर्वरक विक्रेताओं को सम्मानित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पारस बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक बी०एन० दीक्षित द्वारा अपने संबोधन में सर्वप्रथम सराफ ट्रेडिंग कंपनी के पार्टनर स्व. विनोद सराफ को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उनको नमन किए तथा उनके कृतियों पर प्रकाश डालें साथ ही साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी विक्रेता बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

Screenshot 20221013 184307 1

उन्होंने बताया कि इस समय सरकार द्वारा भी जैविक रसायनो के प्रयोग करने पर बल दिया जा रहा है तथा किस प्रकार खेती के लिए सल्फर एवं माइक्रो न्यूट्रिएंट उपयोगी है साथ ही साथ उन्होंने अपने संबोधन में उत्तम किस्म के जैविक खाद एवं अन्य कृषि उत्पादन बढ़ाने वाले प्रोडक्ट का विक्रय करने का सुझाव दिया। इस कार्यक्रम के आयोजक सराफ ट्रेडिंग कंपनी के पार्टनर विक्रम सराफ द्वारा भी सभी सम्मानित उर्वरक विक्रेता बंधुओं का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इस कार्यक्रम को बनाने सफल बनाने हेतु उनके योगदान को सराहा गया।
कार्यक्रम का संचालन सराफ ट्रेडिंग कंपनी के प्रबंधक जी० के० गुप्ता द्वारा किया गया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261110 WA0002

देवरिया – कुश्ती हमारी मिट्टी की परंपरा और युवाओं के शौर्य का प्रतीक है : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के ग्राम पंचायत बंजरिया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *