Breaking News

डामरीकरण रोड बनवाने एंव घरों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन हटवाने को लेकर विधायक समरजीत सिंह को सौपा ज्ञापन

( मनीष दवे ) भीनमाल :- स्थानीय शहर के वार्ड संख्या 23 के लोगों ने गुरुवार को विधायक डॉ. समरजीत सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपकर टूटी हुई सड़कों को सही करवाने और घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को हटाने की मांग की है।IMG 20240912 WA0011

वार्ड संख्या 23 की पार्षद भावना मोदी ने बताया कि वार्ड में इन दिनों जगह-जगह सड़कें टूटी हुई है। जिससे लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह वार्ड में संतोषी माता मंदिर के आसपास घरों के ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। लोगो को अपने घरों की छत पर जाने में भी परेशानी हो रहीं है। इस समस्या को लेकर लोगो ने कई बार संबंधित विभाग को अवगत करवाया। मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस पर विधायक ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विक्रम घाँची, दिनेश घांची, जीतेन्द्र घांची मौजूद रहे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *