Breaking News

रात में भेष बदलकर कर जिला चिकित्सालय का निरिक्षण करने पहुंचे सीएमओ 

बलिया ,देर रात भेष बदलकर कर अपने ही अस्पताल का हकीकत जानने के लिए सीएमओ जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी में पहुंचे तो वहां मौजूद डॉक्टर और स्टाफ को भी पता नहीं चला कि सीएमओ बलिया इमरजेंसी की हकीकत जानने पहुंचे हैं।IMG 20240912 WA0009

  1. निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने जब मरीजो से पूछा कि क्या बाहर की दवाएं आपको लिखी जा रही हैं तो कई मरीजो ने इस बात की शिकायत की कि तकरीबन 500 से 1000 रुपए के बीच की दवाएं वो बाहर से लेकर आए हैं।IMG 20240912 WA0008

वहीं सीएमओ के औचक निरीक्षण से पूरे इमरजेंसी में अफ़रातफरी मच गई ।वहीं ड्यूटी के दौरान नदारत स्टाफ की भी सीएमओ ने जमकर क्लास लगाई। सीएमओ डॉ बीपी द्विवेदी का कहना है की लगातार बलिया जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी में बाहर की दवाएं लिखने की शिकायत मिल रही थी।

लिहाजा स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर भेष बदलकर उन्होंने रात में आकस्मिक निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया की डॉक्टर जानबूझकर बाहरी दवा मरीजों को लिख रहे हैं जबकि लाइव सेविंग ड्रग्स चिकित्सालय में उपलब्ध हैं। वहीं कहां की जिन लोगों की भी लापरवाही पकड़ी गई है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *