बलिया , जिले के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोन्हिया छपरा गांव में गुरुवार की सुबह सड़क किनारे गड्ढे में एक वृद्ध का शव मिलने से हड़कम्प मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार इस व्यक्ति का एक्सीडेंट होना प्रतीत होता है क्योंकि उस स्थान पर काफी मात्रा में खुन गिरा दिखा है। यह व्यक्ति कौन है कहां का पुलिस पहचान कराने को प्रयास रत है।