Breaking News

रेलवे यात्रा के दौरान यात्री के हेल्प मांगने पर बलिया रेलवेकर्मी ने पहुंचाई दूध के बोतल 

बलिया: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य जारी है।IMG 20240912 WA0006

इसके तहत रेलवे अधिकारियों ने गुरुवार को बलिया रेलवे स्टेशन पर एक बच्चे के लिए दूध की बोतल उपलब्ध कराया। रेलवे के इस सहयोगात्मक रुख के लिए महिला ने कर्मचारियों एवं विभाग का आभार व्यक्त किया।

गुरुवार को सुबह 8:18 बजे गाड़ी सं 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में एक महिला यात्री यात्रा कर रही थी। महिला स्लीपर श्रेणी के एस 3 कोच में बर्थ सं 71 पर यात्रा कर रही थी।

किरण नाम की इस महिला ने रेल मदद के माध्यम से अपने छोटे बच्चे को फिड कराने के लिए दूध का बोतल उपलब्ध कराने की मांग की। गाड़ी में कोई पैंट्री कार नहीं होने के कारण यह सूचना रेल मदद के माध्यम से वाराणसी मंडल के कमर्शियल कंट्रोल दीपक कुमार मल्ल को दी गई। जानकारी मिलते ही दीपक कुमार मल्ल ने बलिया रेलवे स्टेशन पर तैनात टिकट कलेक्टर अभिनन्दन कुमार सिंह को इस बाबत सूचित किया।

जिसके उपरांत टिकट कलक्टर ने आनन फानन में दूध की बोतल की व्यवस्था की। उन्होंने ट्रेन के बलिया पहुंचते ही उक्त महिला यात्री को दूध की बोतल उपलब्ध करा दिया। महिला यात्री ने रेलवे द्वारा की गई मदद के लिए आभार प्रकट किया तथा रेल कर्मचारियों को धन्यवाद किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *