Breaking News

जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति व शासीय निकाय की आयोजित हुई बैठक

Ibn24×7news
महराजगंज
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति व शासीय निकाय की बैठक आयोजित हुई, जिसमे स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गयी।बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित दस्तक अभियान, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, नियमित टीकाकरण, कोविड-19 टीकाकरण सहित विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में प्रगति की जानकारी ली। बैठक में यूनिसेफ टीम ने प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करते हुए बताया कि नियमित टीकाकरण के ज्यादातर संकेतकों में जनपद का अनुपात राज्य के औसत से बेहतर है, जो कि प्रसन्नता की बात है।जेई/एईएस की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने धानी के हाथिगढ़वा में एईएस(स्क्रब टाइफस) से मौत बच्चे की मौत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कड़ी कार्यवाही करते हुए संबंधित एएनएम को निलंबित करने और संबंधित आशा की बर्खास्तगी हेतु कार्यवाही आरम्भ करने का निर्देश दिया। उन्होंने एमओआईसी धानी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का और आरंभिक इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने अन्य दोषियों के विरूद्ध भी कठोर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जेई/एईएस की रिपोर्टिंग समय पर न करने पर संबंधित आशा/एएनएम और एमओआईसी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।जिलाधिकारी ने हाइ ग्रेड बुख़ार को गंभीरता से लेने और जनपद में ब्लॉकस्तर पर हाई ग्रेड बुखार की निगरानी हेतु प्रभावी ट्रैकिंग सिस्टम तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी ईटीसी पर नोडल अधिकारी को नियुक्त करते हुए आशाओं से रोजाना हाइ ग्रेड बुखार की रिपोर्ट लेने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को हाइ ग्रेड बुखार की प्रभावी और नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उन स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर तत्काल प्रभाव से न्यूनतम एक एएनएम को नियुक्त करने का निर्देश दिया ताकि उनका संचालन समुचित तरीके से होता रहे। जिलाधिकारी महोदय ने एसएनसीयू में भर्ती बेड के अनुपात में बच्चों की अधिक संख्या को देखते हुए बेड बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि एसएनसीयू से डिस्चार्ज बच्चों का फॉलोअप बीसीपीएम जरूर सुनिश्चित करें, ताकि कोई समस्या होने पर उनका तत्काल इलाज सुनिश्चित कराया जा सके। आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए उन्होंने घर-घर जाकर कार्ड बनाने का निर्देश दिया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, सीएमओ डॉ. ए. के. श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. राकेश कुमार व डीआईओएस अशोक कुमार सिंह सहित सभी एमओआईसी/बीपीएम/बीसीपीएम तथा यूनिसेफ की टीम मौजूद रही।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *