Breaking News
WhatsApp Image 2025 05 17 at 6.33.43 AM

दरोगा हर्ष नारायण तिवारी लाइन हाजिर, बुजुर्ग से अभद्रता का मामला तूल पकड़ा

अयोध्या, विशेष रिपोर्ट – कामता शर्मा
अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। थाना कुमारगंज में तैनात दरोगा हर्ष नारायण तिवारी को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। उन पर एक बुजुर्ग ब्राह्मण से अभद्रता और उत्पीड़न का गंभीर आरोप है।

📍 स्वरूपपुर गांव के बुजुर्ग से की गई थी बदसलूकी

यह मामला कुमारगंज थाना क्षेत्र के स्वरूपपुर मजरे रघुवर पांडे का पुरवा गांव से जुड़ा है, जहां के निवासी भोलानाथ पांडे, एक बुजुर्ग ब्राह्मण हैं। आरोप है कि पुलिस दबिश के दौरान दरोगा हर्ष नारायण तिवारी और सिपाही अशोक द्वारा उनके साथ बदसलूकी और मानसिक उत्पीड़न किया गया।

⚖️ भाजपा नेता ने उठाई आवाज

इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष खुन्नू पांडे ने पीड़ित बुजुर्ग के पक्ष में प्रशासन से शिकायत और पैरवी कीउन्होंने एसएसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।

🔎 प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से लोगों में संतोष

एसएसपी द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई के बाद आम जनता और ग्रामीणों के बीच संतोष का माहौल है। लोगों ने इसे न्यायपूर्ण कदम बताया और उम्मीद जताई कि पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही बनी रहेगी।


📢 क्या है आगे की प्रक्रिया?

सूत्रों के अनुसार, इस मामले की आंतरिक जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैंदोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …