Breaking News
WhatsApp Image 2025 04 29 at 1.56.15 PM

ब्रेकिंग देवरिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 667 करोड़ की 501 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

देवरिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज देवरिया के जैसौली में भव्य आगमन हुआ। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जैसे ही जैसौली में लैंड हुआ, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय जैसौली का उद्घाटन किया और वहां आयोजित प्रदर्शनी का भी गहन अवलोकन किया।

मुख्य मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने देवरिया जिले के लिए 667 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 501 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं चेक भी वितरित किए। इस अवसर पर मंच पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, स्थानीय विधायक शलभ मणि त्रिपाठी सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान जनता का उत्साह देखने लायक था।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …