Breaking News
WhatsApp Image 2025 04 29 at 5.46.20 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया को दी 676 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

Deoria 501 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, राजकीय महाविद्यालय का उद्घाटन कर जनता को दिया सौगातों का तोहफा

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने सोमवार को देवरिया जनपद को 676 करोड़ 32 लाख रुपये की 501 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। देसही देवरिया ब्लॉक के पड़ियापार में आयोजित भव्य जनसभा में मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर 341 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 160 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 11.31 करोड़ की लागत से बने नव-निर्मित राजकीय महाविद्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री का संबोधन: विकास की निरंतर यात्रा
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में देवरिया सहित पूरे प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश शांति और सौहार्द का प्रदेश बन चुका है। जहां पहले त्यौहारों में भय का वातावरण होता था, अब वहां विकास और भाईचारे का माहौल है।

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश हाईवे, मेट्रो, रोपवे और विश्वस्तरीय एक्सप्रेस-वे वाले राज्य के रूप में नई पहचान बना रहा है। देवरिया की सड़कों, पुलों, और शैक्षणिक संस्थानों के विकास के लिए कई योजनाएं धरातल पर लाई जा रही हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य को मिला विशेष बल
चार मंजिला राजकीय महाविद्यालय के लोकार्पण के दौरान उन्होंने बताया कि यहां विज्ञान, कला और वाणिज्य की पढ़ाई एक साथ होगी। पथरदेवा, गौरीबाजार समेत अन्य क्षेत्रों में भी शैक्षणिक संस्थाओं का निर्माण चल रहा है। उन्होंने कहा कि मस्तिष्क ज्वर (इंसेफेलाइटिस) जैसी बीमारियों से निजात दिलाने में सरकार सफल रही है।

किसान, महिलाएं और व्यापारी हुए सशक्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को सम्मान निधि, आवास, और बीमा जैसी योजनाओं से सशक्त कर रही है। महिलाएं और व्यापारी अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। माफियाओं पर सख्ती से कार्यवाही हो रही है।

बड़ी परियोजनाएं जिनका लोकार्पण हुआ:
23.48 करोड़ से पुलिस लाइन में जी+12 ट्रांजिट हॉस्टल

14.80 करोड़ से भाटपाररानी में छोटी गंडक नदी पर सेतु निर्माण

12.34 करोड़ से गायघाट में कटाव निरोधक कार्य

8.65 करोड़ से देवरिया सदर में पशु चिकित्सालय

3.54 करोड़ से सलेमपुर आईटीआई में कार्यशाला

5 करोड़ की जल जीवन मिशन की योजनाएं

महिलाओं, युवाओं और बच्चों को लाभ
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभान्वित रीना देवी को प्रतीकात्मक चाबी सौंपकर सम्मानित किया। ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 523 स्वयं सहायता समूहों को कुल 7.87 करोड़ की निधि वितरित की गई। युवा उद्यमियों को भी आर्थिक सहायता दी गई।

विद्यार्थियों को मिला प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री ने हाई स्कूल की प्रीति कुशवाहा और इंटर की श्वेता प्रसाद को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं
मुसहर और वनटांगिया समुदाय के लोगों को जमीन का पट्टा, आवास, राशन और आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। दिव्यांगजनों को मोटरराइज्ड साइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र वितरित किए गए।

विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, भाजपा पदाधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …