देवरिया, 04 अप्रैल। जनपद में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के संज्ञान में आने के बाद सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय विनय कुमार सहाय के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में कनक स्वीट्स प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई।
कड़े निरीक्षण के दौरान लिए गए मिठाइयों के नमूने
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने प्रतिष्ठान का सघन निरीक्षण किया और गुणवत्ता जांच के लिए निम्नलिखित मिठाइयों के नमूने संग्रहित किए:
✔ केक
✔ छेना मिठाई
✔ पतीसा
✔ लड्डू
कुल चार नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इन अधिकारियों की रही सहभागिता
इस कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के साथ प्रेमचंद्र, राम यादव, मानवेंद्र कुमार, घनश्याम वर्मा, राजू पाल और नेहा त्रिपाठी (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) शामिल रहे।
👉 खाद्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थों की सूचना प्रशासन को दें ताकि उचित कार्रवाई हो सके।