IBN NEWS BALLIA
बलिया: समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बलिया जिले के बैरिया तहसील क्षेत्र के गांव रामपुर मिश्र (पाण्डेयपुर) निवासी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय मिश्रा को पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार की गई है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि संजय मिश्रा अपने समर्पण और अनुभव के साथ समाजवादी पार्टी को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और कर्मठता से कार्य करेंगे।
संजय मिश्रा की इस नियुक्ति के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर अपनी खुशी का इज़हार किया।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, संजय मिश्रा को संगठनात्मक कौशल और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता के आधार पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से बलिया सहित पूरे प्रदेश में पार्टी को नई ऊर्जा मिलने की संभावना जताई जा रही है।