Breaking News
Screenshot 20250317 142828

गाजीपुर: अतिसंवेदनशील जेल मे अवैध PCO चलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, जेलर व डिप्टी जेलर निलंबित

 

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्टScreenshot 20250317 142828

गाजीपुर‌। जिला जेल में बंदियों को मोबाइल फोन पर बात कराने के मामले में शासन स्तर से बड़ी कार्रवाई की गई है। डीजी जेल ने जेलर और डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया है।
जिला जेल में प्राइवेट नंबर से कॉल कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से जेल के अंदर से फोन कॉल करवाने की पुष्टि होने के बाद डीजी जेल ने जेलर राकेश कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर सुखवती देवी को निलंबित कर दिया। इधर, जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह पर कार्रवाई के लिए शासन को लिखा पत्र लिखा गया है।

जेल के अंदर से फोन कॉल करवाने के मामले में पुलिस-प्रशासन की जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इस दौरान डीआईजी जेल की जांच में सभी दोषी पाए गए। जांच में जेल में अवैध पीसीओ चलाने का मामला सामने आया है।

बिहार में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी विनोद गुप्ता के फोन पर बात करने और पीड़ितों को धमकाने का मामला सही पाया गया। उसने कॉल कर मामले में गवाही न देने की बात कही थी। बदले में पैसा देने का वादा किया था। मामले का संज्ञान लेकर जांच के बाद डीजी जेल ने निलंबन की कार्रवाई की है।
पुलिस-प्रशासन की जांच से पता चला कि विनोद के साथ ही और भी बंदी-कैदियों को मोबाइल फोन पर बात कराई गई है।

कई बंदी-कैदियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का मामला सामने आया है। सुविधा लेने वालों को मोटी रकम देनी पड़ती है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …