Breaking News
Screenshot 20250225 102755

गाजीपुर – सराहनीय पहल:हाईटेंशन तार में फंसे कबूतर को फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू

 

ब्युरो रिपोर्ट

गाजीपुर। एक कबूतर की जान बचाने का सराहनीय कार्य फायर ब्रिगेड की टीम ने किया। सदर कोतवाली के बंधवा क्षेत्र में 11000 वोल्ट के बिजली के खंभे पर एक कबूतर सुबह से फंसा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पहले बिजली विभाग से संपर्क कर बिजली कनेक्शन कटवाया। इसके बाद फायरमैन ने सीढ़ी का सहारा लेकर कबूतर को सुरक्षित निकाला।

Screenshot 20250225 102755

जब कबूतर को नीचे लाया गया तो पता चला कि उसके पैरों में पतंग का धागा उलझा हुआ था। फायरमैन ने सावधानी से कबूतर के पैरों से धागा हटाया। धागे से मुक्त होते ही कबूतर आसमान में उड़ गया। फायर ब्रिगेड की इस कार्रवाई ने पशु प्रेम और मानवता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …