Breaking News

देवरिया – संविदा शोषण सताना संवेदनहीनता और शराब को बढ़ावा देना है भाजपा की नीति – अखिलेश प्रताप सिंह

Ibn news Team DEORIA

ब्युरो रिपोर्ट आई बी एन

IMG 20250225 WA0009

देवरिया। आज देश व प्रदेश की आम जनता भाजपा सरकार के नीतियों व सिद्धान्तों से परेशान हो गई है ,अब इस सरकार के जाने का समय तय हो गया है। उक्त बातें मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार की प्रमुख नीति संविदा, शोषण,सताना, संवेदनहीनता व शराब को बढ़ावा देना हो गया है। नौजवानों को स्थायी नौकरी न देकर संविदा कर्मियों के रूप में नौकरी दे कम वेतन देकर शोषण किया जा रहा है। लोकतंत्र में मत विभिन्नता होना स्वभाविक है लेकिन भाजपा के शासन में विपक्ष व सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले लोंगो को सताया जा रहा है। आज नए रोजगार के अवसर सृजन करने के बजाय नई शराब नीति लाकर इसकी दुकान बढ़ाकर नौजवानों को नशा के तरफ ढ़केलने का काम किया जा रहा है।जनपद के बिगड़ते स्वास्थ्य व्यवस्था को बताते हुए अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि यहां का मेडिकल कॉलेज रेफर करने का कॉलेज बन गया है।कुशीनगर व देवरिया जिले के बीच इकलौता मेडिकल कॉलेज होने के बाद भी यहां अधिकांश सुविधा उपलब्ध नहीं है। लोगों को मरीज लेकर मजबूरी में गोरखपुर जाना पड़ता है। यहां का जिला चिकित्सालय खत्म कर दिया गया।अब तक उसका निर्माण कार्य शुरू नही हो सका है। पूरे जनपद में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उच्च शिक्षा के लिए यहां के विद्यार्थियों को दूसरे शहरों के तरफ मजबूरन जाना पड़ रहा है। भाजपा सरकार जनता से केवल झूठ बोलने का कार्य कर रही है। प्रेस वार्ता के समय निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी, आनंददेव गिरि,सत्यप्रकाश मणि, समीर पांडेय, मार्कण्डेय मिश्र,राजेश सिंह,धर्मेन्द्र पांडेय आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …