Breaking News
WhatsApp Image 2025 02 02 at 8.36.08 AM

ब्रेकिंग न्यूज मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर पूर्व एमएलसी मनोज सिंह (गुड्डू ) ने संभाला मोर्चा

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्माWhatsApp Image 2025 02 02 at 8.36.08 AM

मिल्कीपुर उप चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है।पार्टियां अपने अपने अंदाज से गाँव गाँव घर घर जनसंपर्क कर अपने प्रत्यासी के समर्थन में मतदान करने का अनुनय विनय करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की दूसरी जनसभा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गाँव गाँव जनसंपर्क के दौरान ग्राम सभा बुढ़नपुर में पूर्व एम एल सी मनोज सिंह (गुड्डू ) के साथ कप्तान सिंह के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओ ने फूल मालाओ से स्वागत किया।वहीं जनसंवाद के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व एम एल सी मनोज सिंह (गुड्डू )ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बिना भेदभाव के कार्य करती है।वहीं विपक्ष पर हमला बोलते हुए बिना किसी का नाम लिए कहा की अपने को तथाकथित अपने को राजा कहते है।

अयोध्या में केवल राजा राम के अलावा कोई दूसरा राजा नहीं सनातन धर्म को मानने वाले लोग अपना राजा राम को मानते है। लोगों को सम्बोधित करते हुए मनोज सिंह ने कहा की यह मिल्कीपुर का चुनाव नहीं चुनौती है। मिल्कीपुर की जनता ने अब इस चुनौती को स्वीकार करते हुए मन बना लिया है की भाजपा के प्रत्यासी चंद्रभान पासवान को लाखो मतो से जिताने जा रही है और जो गलतियां एक बार हुई उसकी पुनरावृत नहीं होंगी। बताते चले की ग्राम सभा बुढ़न पुर में पूर्व एम एल सी मनोज सिंह गुड्डू,,पन्ना प्रमुख,बूथ अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी व भाजपा के तमाम पदाधिकारियो के साथ घर घर जाकर चंद्रभानु पासवान के समर्थन में कमल के फूल का बटन दबाकर भाई चंद्रभानु पासवान को भारी मतो से विजई बनाने की अपील की।

राम मूरत निषाद सेक्टर प्रमुख अरविंद सिंह प्रवासी बूथ प्रमुख जगदीश सिंह विकास गौतम रिंकू सिंह जय श्री राम कोटी बृजेश यादव गुड्डू सिंह अनिल अरुण मिश्रा सिंह प्रदीप यादव मनोज मिश्रा पवन सिंह रामदुलारी गुप्ता केशव राम नई राहुल सिंह राममिलन रविदास बंटी खान जयप्रकाश पासी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0005

तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन) अलग अलग नंबर प्लेटो को बदलकर …