Breaking News

देवरिया – सभी थाना प्रभारियों/थानाध्यक्ष द्वारा बैंक, ग्राहक सेवा केन्द्र, ए.टी.एम, पेट्रोल पम्प आदि की अभियान के तहत की गयी चेकिंग

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20241228 WA0013 IMG 20241228 WA0008

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थ की बिक्री/तस्करी करने वालों पर कार्यवाही हेतु श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दीपेन्द्रनाथ चौधरी के कुशल पर्यवेक्षण में सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा टीम बनाकर दिनांक 27.12.2024 को रात्रि में गश्त के दौरान चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके तहत जनपद में पड़ने वाले बैंक, ग्राहक सेवा केन्द्र, ए.टी.एम, पेट्रोल पम्प आदि की चेकिंग की गयी साथ ही रात्रि में प्रमुख बाजारों, सर्राफा मार्केट, बार्डर इलाकों आदि में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघनता से चेकिंग की गयी ।

 

चेकिंग अभियान का परिणाम-

• कुल चेक किए गए वाहन की संख्या- 276

• कुल चेक किए गए संदिग्ध व्यक्तियों की संख्या-372

• चालान किए गए वाहनों की संख्या-20

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *