Breaking News
Screenshot 20241228 085031

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर राजनैतिक दलों व समाजसेवियों ने व्यक्त की शोक संवेदना

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS Screenshot 20241228 085031

रुदौली अयोध्या – पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन की खबर आते ही राजधानी से लेकर गांव के गलियारे तक शोक की लहर दौड़ गई, राजनैतिक दलों के नेताओं व समाजसेवियों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन को देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे एक अच्छे अर्थ शास्त्री होने के साथ साथ वे एक सच्चे राष्ट्रवादी और दूरदर्शी राजनेता थे,जिन्होंने अपने विलक्षण गुणों से देश के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया था। उन्होंने कहा कि लोगों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनका सम्मान किया।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंदर कुशल नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल कूट-कूट कर भरा था। प्रधानमंत्री के रूप में देश और देश की अर्थव्यवस्था में उनका योगदान देश के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि देश को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने की उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा याद किया जाएगा।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुनीर अहमद खां ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की राजनीति के एक युग का अंत हुआ,भारत माता का महान सपूत चिरनिद्रा में सो गया, उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि एक महान राष्ट्रवादी देशभक्त,उदार व विशाल हृदय दूरदर्शी राजनीतिज्ञ और लोकप्रिय नेता को हमने खो दिया। इसीलिए अजातशत्रु थे जिनका सम्मान देश के हर दल के नेता करते थे।

सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख निशात अली खां ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से आज पूरा देश शोकाकुल है। डॉ मनमोहन सिंह जी जैसे सपूत को खो कर देश के हर व्यक्ति की आंखे नम है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सरकार चलाते हुए देश को मजबूत शिखर पर लाकर खड़ा किया,उन्होंने कहा कि वे ऐसे बिरले राजनेता थे,कि समाज के हर वर्ग से उन्हें स्नेह मिला।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दयानंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन से देश की राजनीति का एक मजबूत स्तंभ ढह गया। उन्होंने कहा कि एक समर्पित,कर्मठ और निष्ठावान व्यक्तित्व हमारे बीच से चला गया।

जिन्होंने स्वतंत्रता से पूर्व और पश्चात भी अपना जीवन देश और देशवासियों के उत्थान एवं कल्याण के लिए जीया और जिनके कार्यों से देश का मस्तक ऊंचा हुआ। राजनीति में दिग्गज राजनेता,विदेश नीति में संसार भर में समादृत कूटनीतिज्ञ, लोकप्रिय जननायक और कुशल प्रशासक के रूप में काम किया।

समाजसेवी दानिश हुसैन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ.मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। जिसे भर पाना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि

देश ही नहीं दुनियां ने आज एक महान अर्थशास्त्री, दूरदर्शी नेता और सादगी की मिसाल खो दी,डॉ मनमोहन सिंह जी का योगदान हमारे देश की आर्थिक मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों को संजोने में अमूल्य है,उनके जाने से एक युग का अंत हो गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *