Breaking News
WhatsApp Image 2024 11 29 at 4.34.57 PM

जुमे की नमाज के दौरान ड्रोन कैमरे से हुई चप्पे-चप्पे पर नजर

संभल के जामा मस्जिद में हुई हिंसा के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन सतर्क है।

जुमे की नमाज के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।WhatsApp Image 2024 11 29 at 4.34.57 PM

मीरजापुर। शाही जामा मस्जिद संभल में हुई हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस-प्रशासन के अफसर जमीन से लेकर आसमान तक पैनी नजर रखेंगे। इसके लिए ड्रोन लगाए गए हैं। अफसरों ने शांति-सद्भाव बनाए रखने के लिए मस्जिदों के मौलानाओं से अपील कराई है।

संभल में बवाल के बाद शुक्रवार को होने वाली नमाज त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में अदा की गई। दोपहर को मड़िहान नक्सल सीओ मुनेन्द्र पाल सिंह ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा के इंतजाम परखे। सभी को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इससे पहले प्रभारी निरीक्षक अरविन्द चौहान व नगर चौकी प्रभारी इंदुभूषण मिश्रा, इमलिया चट्टी चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह मय पुलिस पीएसी बल के साथ पुलिस पिकेट पहनकर क्षेत्र के नगर के बूढ़ादेई जामा मस्जिद, सत्यानगंज मस्जिद, नई बाजार, पटवा टोला, टिकरा खरंजा सहित इमलिया चट्टी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी भ्रमण किया और सुरक्षा के इंतजामों को परखा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *