Breaking News

विकास खंड देसही देवरिया में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20241119 WA0012

_*देवरिया(सू0वि0) 19 नवंबर।*_   युवा कल्याण अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि युवा कल्याण विभाग द्वारा विकास खंड देसही देवरिया में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निखिल आनंद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी 19 दिसंबर को जिले में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे, जहाँ वे अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में आकाश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में धीरज प्रजापति कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में राधा मधेशिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग में अकटीहियां की टीम विजेता रही। कबड्डी जूनियर वर्ग में भटनी दादन की टीम विजेता रही, जबकि नौतन हथियागढ़ उपविजेता रही। 200 मीटर दौड़ सब जूनियर वर्ग में इन्द्रमती साहनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कुश्ती में विनीत यादव, बादल चौहान और पुरेंद्र दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी महिला टीम में नौतन हथियागढ़ की टीम विजेता रही।
इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संतोष कुमार, राजकमल, पीआरडी स्वयंसेवक जितेंद्र, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रभश सिंह, दिग्विजय, रामानंद भारती, शिवम्, पवन, पूर्णवासी और रत्नेश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
*प्रचारित-प्रसारित द्वारा: सूचना विभाग, देवरिया*

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *