Breaking News

नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के होर्डिंग-बैनर व पोस्टर हटवाया।

जिसका इंतजार था वह घड़ी आ गई। 397-मंझवा विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना मंगलवार की शाम जारी होते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। IMG 20241016 WA0093

जनपद में आदर्श चुनाव आचार संहिता का डंडा चलना शुरू हो गया।

मीरजापुर। जिसका इंतजार था, वह घड़ी आ गई। 397- विधानसभा उपचुनाव मंझवा चुनाव की अधिसूचना मंगलवार की शाम जारी होते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। जनपद में आदर्श उपचुनाव आचार संहिता का डंडा चलना शुरू हो गया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के होर्डिंग-बैनर व पोस्टर हटवाया।विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने का अंदेशा कई दिनों से था। मंगलवार की शाम को चुनाव आयुक्त की पत्रकारवार्ता की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया।

दिन बुधवार को चुनार नायाब तहसीलदार गरिमा यादव द्वारा नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थानीय पुलिस व पालिका प्रशासन के सहयोग से सड़कों से राजनीतिक दलों के होर्डिंग-बैनर व पोस्टर हटवाया।

नपा कर्मचारीयो ने नगर क्षेत्र के चौक चौराहों पर वाहन लेकर होर्डिंग, बैनर हटाने के काम में जुट गए। सम्मेतर त्रिमुहानी, खरंजा, सत्यानगंज, चौक बाजार, नई बाजार, चुंगी, बूढ़ादेई, मेहंदीपुर चौराहा, महुली चौराहा समेत अन्य जगहों से होर्डिंग हटवाया गया। क्षेत्र के सभी सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए राजनीतिक दलों के होर्डिंग, बैनर-पोस्टर हटाकर जब्त किया।

इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, नगर चौकी प्रभारी इंदुभूषण मिश्रा, कानूनगो विनय श्रीवास्तव, लेखपाल शनि वर्मा, लेखपाल प्रवीण कुमार, नपा कर्मचारी नीतीश कुमार सहित अन्य लोग रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *