मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS
मवई अयोध्या – अयोध्या में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मवई का बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव ने लोकार्पण किया।लंबे अर्से से रुका था निर्माण कार्य।जो कार्यदायी संस्था की घोर लापरवाही के कारण रुका पड़ा था निर्माण कार्य।रुदौली विधानसभा क्षेत्र में यही एक ऐसी परियोजना थी जो अपने निर्माण कार्य समय से नही पूरा हो सका।बीजेपी विधायक के लिए लगातार चिंता का विषय बना रहा।विधायक के लगातार प्रयास से आईटीआई मवई के भवन का निर्माण कार्य पूरा हुआ और आज 6 करोड़ 99 लाख रु में बनकर तैयार हुआ है राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मवई को शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को पुनः एक और तकनीकी शिक्षण संस्थान सौप दिया।विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस इलाके में पहले तालुकेदारों का हुक्म चला करता था गरीबों व किसानों का शोषण किया जाता था।सरकारी जमीनों पर तमाम फाटक वाले भूमाफिया लोग अपनी जागीर का हिस्सा समझते थे।
2012 से रुदौली विधानसभा क्षेत्र की जनता ने सेवा का अवसर दिया जिसके बाद लगातार सरकारी जमीनों को भूमाफियाओं के कब्जे से बेदखल करवाने का कार्य निरन्त चल रहा है।जब से प्रदेश व देश मे भाजपा की सरकार आयी तब से लंबरदारी और तालुकेदारी खत्म हो गयी है।जहा जहा सरकारी जमीनों पर कब्जे थे उन पर आज जनहित में संस्थाओ का निर्माण हो रहा जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ा लाभ मिलेगा।बच्चे पढ़ लिख कर आत्मनिर्भर बनेंगे और यही से निकल कर देश व प्रदेश में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
आप सब की कृपा से आप सब के आशीर्वाद से आज झरना नाले का पुल भी बन गया जिस पर सड़क के निर्माण के नाम पर हमारा आप सबका पुल के नाम पर हमारी हंसी उड़ाई जाती थी इस इलाके की बहनों को बेटियों को इस इलाके के नौजवानों को किसानों को आने-जाने में जिस तरह से उनका अपमान का घुट पीना पड़ता था उसके साक्षी आप सभी लोग थे आपको याद होगा 2012 के बाद जब झरना नाले के पुल के निर्माण को लेकर के हम आप सभी लोग धरने पर बैठे थे और जब धरने के समय निर्माण कार्य करने वाली संस्था के लोग आए थे तो मैंने ऐलान किया था।यह झरना नाला का पुल भी बने ये गारंटी देकर जाओगे तभी धरना समाप्त होगा।आप सबके सहयोग से सड़क भी बनी पुल भी बना।
भाजपा सरकार गरीबों को समर्पित है देश के श्रद्धेय प्रधानमन्त्री जी के निर्देशन में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हम सभी मिलकर विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे है।विधायक श्री यादव ने कहा की यहाँ जिन लोगों ने सरकारी पैसे को लूटा था।उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई वह जेल भी गए और आज आपका पुल बन करके आप सबके हवाले हैं नहीं तो पहले लम्बी दूरी तय करना पड़ता था।
आज शुभ दिन है माता के आशीर्वाद से आईटीआई मवई आप सबके हवाले करता हूं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का धन्यवाद अभार प्रकट करता हु।यहां पर पढ़ने वाले हमारे छात्र छात्राएं विद्यार्थी हमारे नौजवान साथी सब लोग लाभान्वित होंगे।इस मौके पर माँ कामाख्या नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला भाजपा नेता तेज तिवारी,मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,पंकज कौशल,महेश चौरसिया, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।