मीरजापुर।
श्री बाल रामलीला समिती की ओर से अहरौरा चौक बाजार के शंकर जी मंदिर में चल रहे रामलीला मंचन के दूसरे दिन ताड़का, सुबाहु वध, विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांगने की लीला का मंचन हुआ। मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि विश्वामित्र राक्षसों के आतंक से मुक्ति के लिए राजा दशरथ के पास पहुंचे। राजा दशरथ से श्रीराम और लक्ष्मण को मांगकर अपने साथ ले गए। जहां दोनों भाइयों ने ताड़का और सुबाहु का वध किया। इसके बाद अहिल्या उद्धार लीला का मंचन किया गया। लीला देखने के लिए भारी संख्या में लीला प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान अध्यक्ष कुमार आनंद, व्यास शिरीष चंद,अश्वनी, बृजेश,कामेश्वर, पुण्य,सक्षम, धीरज मोदनवाल, विकास,कान्हा,मोनू,श्रेयांश,विष्णु, अन्य रहें।