Breaking News
Screenshot 20241005 222854

गाजीपुर – संपूर्ण समाधान दिवस 398 आवेदन पूरे दिन जमे रहे आला अफसर से लगायत लेखपाल महज 26 का बेडा पार

Screenshot 20241005 222854

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

गाजीपुर: जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा की उपस्थिति  में सम्पन्न हुआ। जिसमे 44 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 04 का निस्तारण किया गया।

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 398 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 26 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।

इसी क्रम में तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 49 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 03 का मौके पर निस्तारण किया।

तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 59 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया।

सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 33 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 03 का निस्तारण किया गया।

तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 80 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया।

तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 45 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 03 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जखनियां में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 88 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 04 का मौके पर निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी  ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया।

उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर तहसीलदर, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
……………………………………..

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *