Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 01 at 9.58.06 PM

गाजीपुर :स्वच्छता न केवल एक आवश्यकता है बल्कि यह एक आदत भी बननी चाहिए: एडीजे

टीम आईबीएन न्यूज़

राकेश की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 10 01 at 9.58.06 PM

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर माय भारत के अंतर्गत पूर्वांचल सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा से सीखे कार्यक्रम अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर लंगरपुर में वृद्ध आश्रम केंद्र पर स्वच्छता अभियान चलाया गया ।

स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए विजय कुमार एडीजे ने कहा कि स्वच्छता न केवल एक आवश्यकता है बल्कि यह एक आदत भी बननी चाहिए. अपने घर और आसपास की सफाई करके हम एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं. प्लास्टिक के कम उपयोग के बारे में जागरूकता फैलानी चाहिए.

राजन श्रीवास्तव सीडीसी ने कहा कि पृथ्वी हमारा घर है जो हमें जीने के लिए भोजन, पानी, एवं हवा आदि के रूप में अनेक चीजे प्रदान करती हैं. हमें इसकी सफाई की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए. नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से प्रारंभ होकर तथा महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर तक चलेगा. युवा मंडलों में जागरूकता कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा।

इस अवसर पर केशव चंद्र राय, राम नगीना यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी, गौरव कुमार जिला अस्पताल एवं उनकी टीम, संगीता कुमारी, सरिता देवी डॉक्टर अभिनव सिंह, अच्छेलाल कुशवाहा रेड क्रॉस सोसाइटी अंगद, रामाधार, पारस, अभिमन्यु सहित युवा मंडल के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे. सभी के प्रति नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *