Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 28 at 5.33.24 PM

गहमागहमी के बीच नपाप बोर्ड मीटिंग हुई सम्पन्न

 

विकास कार्यो को देखते हुए सभासद अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे

सभासदों ने एक और शव वाहन क्रय करने पर दिया जोरWhatsApp Image 2024 08 28 at 5.33.24 PM

मीरजापुर।सामुदायिक भवन दुर्गाजी (पट्टी कला) अहरौरा में गहमागहमी के बीच नगर पालिका की बोर्ड मीटिंग संपन्न हुई।
जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभासदों द्वारा अपनी-अपनी मांगों को लेकर प्रस्ताव ईओ के सामने रखा गया।

मीटिंग के दौरान सभासदों ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में डेढ़ वर्षो से विकास कार्य पूर्णतया प्रभावित है और सभासद प्रमोद मौर्य, आशीष अग्रहरी आनंद कुमार द्वारा सभी स्थाई कर्मचारियों के वेतन पर पूर्णतया रोक लगाने को कहा गया जिसका प्रस्ताव अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में पारित किया गया। और एक शव वाहन से नगर में बहुत परेशानियां होती हैं जो बोर्ड फंड से एक और शव वाहन खरीद किया जाए। नही खरीद होने पर सभासदों ने पूर्णतयः विरोध की चेतावनी भी दी।
नगर में बंदरो के आतंक को समाप्त करने हेतु आशीष कुमार द्वारा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इस दौरान पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी, अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह, लिपिक संजय कुशवाहा, सभासद आनंद कुमार, प्रमोद मौर्य, सलीम, अशोक मौर्य, आशिष कुमार, इरशाद आलम, रितेश, विकास, सीता जायसवाल, मंजू सोनकर, नगीना सोनकर सहित सभी 25 वार्डो के सभासद मौजूद रहे।

आरोप

आधा दर्जन से अधिक सभासदों ने नगर में साफ-सफाई बिजली से सम्बंधित नगर में ठीक से न होने पर, नाराजगी जताई और विरोध दर्ज कराया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *